मेरठ: मेरठ में यूनिफॉर्म बनाने की फैक्ट्री अचानक गिरी, दो मंजिला बिल्डिंग में देर रात हुआ हादसा, चौकीदार घायल
Meerut, Meerut | Jun 30, 2025 मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके के सेक्टर 9 में देर रात स्कूल यूनिफॉर्म बनाने की एक फैक्ट्री अचानक गिर पड़ी। फैक्ट्री की डबल स्टोरी इमारत में अचानक हादसा हुआ। हादसे के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जिस वक्त हादसा हुआ उस समय केवल चौकीदार ही इमारत में था। इसलिए चौकीदार जाहिद घायल हुआ।