लोहरदगा: लोहरदगा डीसी ने असंगठित श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया, दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई
लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे श्रम अधीक्षक कार्यालय से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा व कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए शुरू किया गया है।