बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट पर हुए गोली कांड में दो लोग हुए घायल सीओ तृतीय अनीता चौहान ने दी जानकारी
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।