हरदा: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'रेवा शक्ति' अभियान का हुआ शुभारंभ, केवल बेटियों वाले 1387 परिवारों को मिलेगा कीर्ति कार्ड
Harda, Harda | Jan 24, 2025 मध्य प्रदेश के हरदा जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रेवा शक्ति अभियान' का शुभारंभ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया। आज 24 जनवरी शाम 4 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत केवल बेटियों वाले 1387 परिवारों की पहचान कर 'हरदा डॉटर्स क्लब' का गठन किया गया है। इन परिवारों को विशेष 'कीर्ति कार्ड' प्रदान किया जाएगा।