सिद्धार्थनगर नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद माधव ने शुक्रवार को वार्ड डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम नगर में भ्रमणकर जनता की समस्याओं को सुनते हुए वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ इस दौरान सभासद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।