बड़गांव: शनिवार को शिया जामा मस्जिद में राज्यस्तरीय रूप से मनाया जाएगा जश्ने विलादत हज़रत अली, आयोजकों ने दी जानकारी
शनिवार को शिया जामा मस्जिद में राज्यस्तरीय जश्ने विलादत हज़रत अली हज़रत अली की विलादत पर शनिवार, 3 जनवरी को रात 7 बजे नमाज़े इशा के बाद शिया जामा मस्जिद व इमामबाड़ा में राज्यस्तरीय रोज़ा महफिले मिलाद आयोजित होगा। कार्यक्रम में मौलाना रईस जाचवी तकरीर पेश करेंगे। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।