बांसवाड़ा: शहर के महालक्ष्मी मंदिर चौक पर शारदीय नवरात्रि में गरबा रास की धूम, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की मां की विशेष महा आरती की गई। महालक्ष्मी माता गरबा मंडल द्वारा महालक्ष्मी माता मंदिर चौक में इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत केंद्र में तब्दील हो गया है। महालक्ष्मी माता गरबा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल के दिशा-निर्देश में गरबा आयोजन किया गया। इस महोत्सव में स्थानीय श्रीमाल समाजजन के द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है।