बांसवाड़ा: विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने उत्तम सेवा धाम पर धार्मिक अनुष्ठान कर भारत की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रविवार को राजस्थान प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दोपहर 1:30 बजे बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग के उत्तम सेवा धाम पर पहुंचने पर जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारीयो और कार्यकर्त्ताओ द्वारा देवनानी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हकरू भाई मईड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक पंड्या, आदि मौजूद रहे।