मुसाबनी: यूरेनियम कामगार यूनियन की वार्षिक आम सभा जादूगोड़ा में आयोजित की गई, अध्यक्ष बने डॉ वीके पोटोले
यूरेनियम कामगार यूनियन की शनिवार को वार्षिक आम सभा मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा में आयोजित हुई।इस वार्षिक बैठक में यूनियन की गतिविधियां पर चर्चा की गयी व आगे मजदूरों के हित में संघर्ष जारी रखने का एलान किया गया। कार्यक्रम के अंत में यूनियन की सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी कामरेड डॉक्टर वीके पटोले को दिया गया।