हादसों के गढ़ बिजासन घाट में फिर हादसा टला, ब्रेक पाइप फटने से ट्रक नाली में उतरा सेंधवा। मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट में एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से देवास जा रहा क्वाइल से भरा ट्रक अचानक ब्रेक पाइप फटने से अनियंत्रित होकर पीछे की ओर सरकते हुए सड़क किनारे नाली में उतर गया। इस दौरान ट्रक में लदी लोहे की क्वाइल नीचे गिर गई।