शाहपुरा नगरपालिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। आज अलगोछा प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने की। अलगोछा पार्टियों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्यों के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।