करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल प्रवास पर, वार्ड नंबर 11 की जनता से करेंगे जन संवाद - उपायुक्त अनीश यादव।
Karnal, Karnal | Jan 28, 2024 मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रविवार 28 जनवरी को करनाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3 बजे शहर के वार्ड नंबर 11 की जनता से जन संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद सायं करीब 4.30 बजे बांसो गेट स्थित श्री श्री 1008 संत दुर्बलनाथ जी महाराज की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। डीसी ने तैयारी का निरीक्षण किया।