कोचस: चमरहा गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार
Kochas, Rohtas | Aug 26, 2024 कोचस प्रखंड के चमरहा गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार हो गए। सूचना के बाद कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गांव में जाकर के लोगों का इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही उल्टी दस्त की शिकायत पर इलाज किया गया। सोमवार में ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। डॉक्टर की टीम गांव में इलाज कर रही है।