कोचस: कोचस में मीटर बायपास कर विद्युत चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की हुई दर्ज
Kochas, Rohtas | Aug 18, 2024 विद्युत विभाग ने मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। एसडीओ प्रीतम कुमार ने बताया कि धावा दल के साथ विद्युत विभाग ने नगर पंचायत कोचस के वार्ड नंबर 5 में छापेमारी की जहां मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करते पकड़े पाँच लोगो को पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध कोचस थाने में प्राथमिक की दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया है।