झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय में आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर वाइस चेयरमैन पद के लिए राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन दो प्रतियों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ के समक्ष मंगलवार को 1:30 बजे जमा किया। इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह एवं आलोक दुबे उपस्थित रहे।