शहर में माहेश्वरी व अग्रवाल समाज की महिलाओं के द्वारा 16 दिवसीय गणगौर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके चलते आज तीसरे दिन सराफा बाजार स्थित धर्मशाला से गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। यहा महिलाओं ने ईश्वर जी और माता पार्वती जी की विशेष पूजा अर्चना कर मंगल गीत भी गाए और ढोल की थाप व भजनो आकर्षक नृत्य भी किया