चकाई: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चंद्रमंडीह के जंगली इलाके के पुल पुलिया का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा
Chakai, Jamui | Apr 15, 2024 जमुई लोकसभा क्षेत्र में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा बलों ने इलाके में सक्रियता बढ़ा दी है। इलाके के सुदरवर्ती मतदान केंद्र व पुल पुलिया तथा जंगली इलाकों का प्रतिदिन सुरक्षा बलों द्वारा जायजा लिया जा रहा है।