गिरिडीह: JMM के 53वें स्थापना दिवस पर गांडेय प्रखंड कमिटी ने जोराआम में की बैठक
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 53 वें स्थापना दिवस के मद्देनजर गांडेय प्रखंड कमिटी की ओर से रविवार की दोपहर 12 बजे से गांडेय प्रखंड के जोराआम स्थित शहीद बसंत पाठक स्मारक परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। यहाँ बैठक में प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य समेत विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, सदस्य व कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।