अनूपपुर: राइस मिल के गार्ड रूम से काले नाग का सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। अमरकंटक रोड स्थित बाल गोविंद राइस मिल के गार्ड रूम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक काला नाग सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया,रेस्क्यू के दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन सर्प प्रहरी ने सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।