रैपुरा: रैपुरा तहसीलदार का विवादित बयान, दारू की कमाई से चलती हैं खाद्यान्न योजनाएं: वीडियो वायरल
Raipura, Panna | Apr 11, 2025 पन्ना जिले के रैपुरा तहसीलदार चंद्रमणि सोनी तो यही कह रहे हैं। जिनका वीडियो आज दिन शुक्रवार दिनांक 11 अप्रेल को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला रैपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम बघवार कला का है जहां शराब दुकान का विरोध कर रहे लोगों को तहसीलदार चंद्रमणि सोनी के द्वारा इस प्रकार समझाई दी जा रही है कि दारू की कमाई से खाद्यान वितरण किया जाता है।