हरदोई: चलती कार में खतरनाक स्टंट करने वाले निजमापुर निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पिहानी कस्बा में चलती कार में खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों में से एक युवक को पिहानी पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है।स्टंट बाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार को भी सीज किया है।बाकी साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।