शाहबाद: केदारकुई व अजरोंडा में नरवाइयों में भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
Shahbad, Baran | Apr 1, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे मिली केदारकुई और अजरोंडा गांव के खेतों में नरवाइयों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।