लाडपुरा: ढाई साल के मासूम की हत्या के मामले गिरफ्तार आरोपी को विज्ञान नगर पुलिस ने किया कोर्ट में पेश न्यायिक हिरासत मे भेजा
Ladpura, Kota | May 27, 2024 विज्ञान नगर क्षेत्र में ढाई साल के मासूम बालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल पारीक को पुलिस नेआज कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे 7 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।मासूम बालक की मां ने 24 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राहुल पारीक नामक युवक ने उसके पुत्र की हत्या की है।पुलिस ने जाँच के बाद आरोपी राहुल पारीक को गिरफ्तार किया।