अमरोहा: अमरोहा जनपद की पांच नगर पालिकाओं में दोबारा संपत्तियों का होगा सर्वे
Amroha, Amroha | Oct 23, 2025 जनपद की पांच नगर पालिकाओं — अमरोहा, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौरा और हसनपुर — में अब संपत्तियों का दोबारा सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस सर्वे का उद्देश्य नगर निकायों में फैली मनमानी पर रोक लगाना और टैक्स वसूली को पारदर्शी बनाना है।सर्वे का कार्य रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (आरएसएसी) उत्तर प्रदेश को सौंपा गया है।