रन्नौद: अकाझिरी बांध की नहर खुली मिली, पानी बहकर रन्नौद पहुंचा, ग्रामीणों में नाराज़गी
शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र के पास पहाड़ में बने अकाझिरी बांध की नहर सुबह खुली मिली। इससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहता रहा।बता दे यह नहर करीब 6 से 8 गांवों की सिंचाई व्यवस्था का प्रमुख स्रोत है। फसल के समय भी अक्सर किसानों को समय पर पानी नहीं मिल पाता। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि पानी दूर तक बहकर खरीला होते हुए रन्नौद तक पहुंच चुका था।