काशी में तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का शुभारंभ, काशी नरेश भी हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Jun 27, 2025 काशी में आज जय जगन्नाथ के नारों की गूंज है. काशी के रथयात्रा नामक स्थान पर आज से काशी का लक्खा मेला यानी रथयात्रा मेले का शुभारंभ हुआ। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर निकले। भोर में 5 बजे भगवान की मंगला आरती की गई। इसके साथ ही 56 प्रकार के भोग लगे।