वाराणसी के मीर घाट पर गंगा में स्नान करते समय डूब रहे 13 वर्षीय प्रतीक की NDRF की तत्परता से बची जान
Sadar, Varanasi | Jun 27, 2025 प्रतीक अग्रहरि उम्र 13 वर्ष पुत्र राजेश अग्रहरि रायबरेली के रहने वाले वाराणसी के मीर घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान प्रतीक गहरे पानी में चले गये। पास ही एनडीआरएफ के जवान तैनात थे। एनडीआरएफ के जवान ने स्थिति को भापते हुए तुरंत गंगा नदी में छलांग लगा दी और प्रतीक को सकुशल बाहर निकाल लिया।