फुल्लीडूमर: डोमोडीह गांव में निःसंतान महिला की संदिग्ध मौत, परिजन हुए फरार
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमोडीह गांव के महादलित टोला में एक 23 वर्षीया विवाहिता नंदनी कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल टीम के फोरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पड़ताल जारी है।