दौसा: नवरात्र स्थापना के उपलक्ष में दौसा विधायक डीसी बैरवा ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना, सर्व मंगल की कामना की
Dausa, Dausa | Sep 22, 2025 आज नवरात्रि स्थापना का दिन है और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रों के अवसर पर दौसा विधायक डीसी बैरवा ने सोमवार को मनपा पपलाज़ माता व दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और दौसा विधानसभा क्षेत्र के वासियों के लिए सर्व मंगल की कामना करते हुए उन्होंने सभी के लिए सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।