मिलक: राठौड़ का माझरा गांव में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक बच्ची समेत एक युवती घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Feb 21, 2025 मिलक थाना क्षेत्र के राठौड़ का माझर गांव में खाना बनाते वक्त कुकर फट गया है,जिससे एक बच्ची और एक युवती घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है । घटना शुक्रवार की शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायलों को मिलक सामुदायिक केंद्र ले गए मिलक सामुदायिक केंद्र ने जिला अस्पताल भेज दिया है ।