भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिया गांव स्थित समसा पिपरा पीडब्लूडी पथ पर मंगलवार को शाम करीब छः बजकर तीस मिनट पर दाल मिल के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला चोटिल हो गई। वहीं एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल पड़े महिला व बालिका को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।