बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने युवक के घर से देशी कट्टा व कारतूस किया बरामद, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हथियार के साथ सालिमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का फोटो वायरल होने का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वायरल फोटो का सत्यापन किया गया, जिसमें युवक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपस निवासी राजा सिंह के रूप में हुई। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई।