रामपुर: रास डंडिया गांव के जंगल में पंपिंग सेट पर पानी पीने गई महिला पम्पिंग सेट में फसकर हुई घायल अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 27, 2024 थाना केमरी क्षेत्र के रास डंडिया गांव के जंगल में बिहार की मजदूर महिला पंपिंग सेट में फंसकर घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मजदूर पानी पीने के लिए पंपिंग सेट पर गई थी साड़ी का पल्लू पंपिंग सेट में फस गया जिसकी वजह से महिला घायल हो गई। घायल महिला का अस्प्ताल में इलाज चल रहा है।