हनुमानगढ़ जंक्शन में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपए की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार बॉक्सर गैंग के गुर्गे का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस संबंध में जंक्शन निवासी एक व्यक्ति की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।