रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के अजीतपुर में डंपर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल, ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया
Rampur, Rampur | Nov 26, 2024 घटना मंगलवार सुबह 3 बजे के आसपास की है। थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम रेटगंज निवासी हरकिशोर और उसकी पत्नी नीलम दिल्ली में रहते है। दोनों पति पत्नी अपने गाँव मे शादी में शामिल होने रामपुर आ रहा था। सोमवार को दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर रामपुर पहुंचे। उसके बाद रेलवे स्टेशन से अजीतपुर पटवाई की गाड़ी में सवार होने के लिए पहुंचे। जहां पर डंपर ने टक्कर मार दी।