शाहपुरा में ठाकुरजी के सानिध्य में रंगों की अनोखी छटा देखने को मिली। इस अवसर पर ठाकुरजी संघ शाहपुरा के साथ शहरवासियों ने भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ गुलाल और रंग खेलकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।