बलिया: लखमिनिया बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
शनिवार को बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमिनिया बाजार में एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में बलिया अनुमंडल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है