फिरोज़ाबाद: बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक घायल मामले में परिजनों से पोस्टमार्टम गृह पर मिले सदर विधायक मनीष असीजा
बीती रात आसफाबाद पुल के पास सड़क हादसे में एक युवक पुष्पेंद्र राठौर पुत्र मुकेश कुमार की मौत हो गई थी जबकि दूसरा विशाल पुत्र मुकेश कुमार घायल हो गया। दोनों राठौर नगर के निवासी हैं। घटना को लेकर सोमवार दोपहर सवा बारह बजे करीबन सदर विधायक मनीष असीजा पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। साथ ही महापौर कामिनी राठौर भी पहुंचे। भर्ती घायल का हाल जाना।