धरियावद: पूर्व राजघराने के युवा भंवर यशराज सिंह राणावत ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनाकर मूंगाणा का मान बढ़ाया, हुआ स्वागत
पूर्व राजघराने ठिकाना मूंगाणा के युवा भंवर यशराज सिंह राणावत के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपने गाँव आने पर कस्बे में गौरव और उत्साह का माहौल है। सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत किया। कस्बे में प्रवेश के दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। ओपन जीप में निकाली गई शोभायात्रा अंबा माता हवा मंगरी,भोइवाड़ा,बाबा रामदेव चौराहा,लोदिया रोड।