बाराकोट: बाराकोट गांव की ग्राम सभा रैघाव में एडी देवता के 21 दिवसीय जागर का आयोजन जारी है
मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जागर की पूजा-अर्चना पुरोहित राजेंद्र बगौली ने संपन्न कराई। प्रसिद्ध जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी और दीवान सिंह अधिकारी ने महाभारत और रामायण कालीन कथाओं और गीतों का गायन कर देवी-देवताओं को जगाया। महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा और चांचरी गाई।