विश्व प्लंबर दिवस पर लाइवलीहुड कॉलेज में जल उत्सव मनाया गया। विश्व प्लंबिग दिवस हर साल 11 मार्च को मनाया जाता है। इसका उददेश्य बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और पानी की स्थिरता में प्लंबिंग के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। लाइवलीहुड कॉलेज गौरेला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों के बीच प्लंबिग दिवस पर खास चर्चा की गई।