उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने क्षेत्र से चोरी गए इनवर्टर व बैटरी की बरामदगी के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
17मार्च सोमवार 3बजे थाना रेहरा पुलिस ने बताया कि वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी कि ग्राम बढयाफरीद खाँ रामसागर पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक इनवर्टर व 02 अदद बैट्रा (UTL कम्पनी) रात्रि मे चोरी हुई है, जिस संबन्ध में थाना स्थानीय मामला पंजीकृत हुआ। विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक अरुण कुमार पासवान,लल्ला पासवान उर्फ गोपी चन्द जिला गोंडा को गिरफ्तार किया गया।