उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
16 मार्च रविवार सुबह 10:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं निस्तारण हेतु निर्देशित किया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है।