झालरापाटन: कोलाना गांव में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल
झालावाड़ के कोलाना गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि गांव का रहने वाला भुवान शराब पीकर अपने घर आया और छोटे भाई जोरावर से किसी घरेलू बात पर झगड़ा करने लगा बाद में उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया।