समस्तीपुर में जदयू जिला कमेटी की ओर से सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर जदयू जिला कार्यालय लोहिया आश्रम में प्रखंड व पंचायत स्तर के पदधारक व कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां स्थानीय विधायक सह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी और जदयू जिलाध्यक्ष डा दुर्गेश राय ने सभी प्रखंड अध्यक्षों के सदस्यता नवीकरण और नए सदस्य बनाकर इस महाअभियान की शुरुआत की.