शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे झिंझाना थाने के पिंडोरा निवासी रितेश कुमार अपने 17 वर्षीय भांजे ध्रुव की थानाभवन में परीक्षा दिलाने के बाद बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पिंडौरा ईट भट्टे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी टीम ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।