शामली: डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शामली जिले में 29 जनवरी तक लागू की निषेधाज्ञा
Shamli, Shamli | Dec 2, 2024 सोमवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान द्वारा शामली जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगामी 29 जनवरी तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। संबंधित अफसरों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।