दुर्गावती: धनेछा गांव से एक युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, आगे की कार्रवाई में जुटी दुर्गावती पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेछा गांव निवासी नन्दलाल यादव का 24 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे परिजनों के द्वारा पुलिस से गुहार लगाया गया है। इस संबंध मे गुरुवार की दोपहर 12 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार ने बताया कि धनेछा गांव का एक युवक लापता हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।