दुर्गावती: खजुरा हत्याकांड में संलिप्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर, नंबर प्लेट के आधार पर मामले की जांच में जुटी दुर्गावती पुलिस
दुर्गावती थाना अंतर्गत खजुरा बाजार मे हत्याकांड काण्ड मे संलिप्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर नंबर प्लेट के आधार पर मामले की जांच मे जुटी है। वही इस संबंध मे मंगलवार की शाम 5 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार ने बताया कि खजुरा हत्याकांड मे संलिप्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।