सोनो: पंजिया गांव में वज्रपात की चपेट में आई बच्ची की हुई मौत
Sono, Jamui | Jun 1, 2024 जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पंजिया गांव में अचानक बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनो प्रखंड अंतर्गत छुछुनरिया पंचायत के पंजीया गांव निवासी मुकेश यादव की 6 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की गई है।